बुधवार, 27 मार्च 2019

आपके पास क्या बहाना है वोट न करने का।

कैसा लगेगा आपको की कल आपके घर के बाहर पर्चा चिपका दिया जाये कि अपनी बेटी बहन और पत्नी को यही छोड़ हमेशा के लिए इस शहर से चले जाओ।
  उन्हें ले जाने की कोशिश की तो मारे जाओगे।

आप किसी तरह अपने शहर से भाग जाते हो। मालूम चले कि आप ही नही कई परिवार इस जुल्म के शिकार हुए। जिनमें से कई रास्ते मे बलात्कार और हिंसा का शिकार हुए।

  सरकार आँख बंद कर लेती है। आपकी बरसो की कमाई सम्पत्ति पर आपके पड़ोसी, बचपन के दोस्त कब्जा कर लेते है।

   आप सोचते है दुनिया बड़ी है। कोई तो मानेगा। बरसो तक वो लोग जो पंछी आसमान और पतंग पर कविता लिखते है। वो आपके दर्द में शामिल नही होते है।

   प्रख्यात रिपोर्टर / पत्रकार उस घटना को यह कहकर टाल देते है कि आप ने बहूत सम्पत्ति जमा कर ली थी।

बड़े बडें मंचो से आपको सुरक्षित वापस बसाने के बजाय आपको  भूल जाने को कहा जाता है।

   शरणार्थी/हिंसाग्रसित तबको की जब चिंता जाहिर होती है| वहाँ कोई आपका नाम ले दे तो उसे साम्प्रदायिक करार देकर हाल से फेक दिया जाता है।

  पूरे 28साल बाद आपको यह सुविधा मिलती है की वो भारत मे कही से भी अपना वोट अपने मूल जगह के लोकसभा सीट हेतु दे सके।

अब बताइये आप क्यों वोट नही करने वाले?
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें