शनिवार, 23 मार्च 2019

आपका अपराधबोध उनका हथियार है

बचपन में मास्टर की छड़ी याद है?

यह जानते हुए की जोर की लगेगी आप हाथ क्यों बढ़ाते थे?

क्योंकि आप न्याय के अधीन थे। आप मानते थे आपकी गलती है।

इस गलती मानने की प्रक्रिया अपराध बोध कहलाती है।

अपराध बोध आपके विचार से जुड़ा है। आपकी पहचान से जुड़ा है।

आतंकवादी कौन है और गनमैन कौन है?

इनके बीच मूलभूत अंतर इसी अपराध बोध का है।

आतंकवादी के कृत्य का किसी को अपराध बोध नही होता। वह हमेशा पाक साफ होता है।

9/11 से वह यह कहकर पल्ला झाड़ लेते है कि लादेन अमेरिका का टट्टू था।

26/11 का कसाब भटका हुआ नवजवान था।

संसद के हमले का मास्टरमाइंड अफजल तो इनका गुरु है। रहनुमा है।

बुरहान वानी एक हेडमास्टर का लड़का है।

अहमद अली दार को तो सेना मने पीट पीट कर जेहादी बनाया।

ये अपराध बोध आप मे है। यह एक बहुत निश्चल भावना है। जो आपको मनुष्य बनाये रखे है।
         यह आतंकवादियों के साथियों जो कलम और कैमरे का प्रयोग करते है उनका बड़ा हथियार है।
ये हथियार ये तीन हिस्सों में चलाते है।

पहला - हेडलाइन । हेडलाइन में जिस तबके में अपराधबोध जगाना हो उसे अपराधी से जुड़ा  दिखाना।
अमूमन देख लीजिये की अपराधी उच्च जाति सवर्ण हिन्दू है क्या? क्या किसी तरह उसे मोदी या भाजपा से जुड़ा बता सकते है। अगर नही तो क्या इसके अपोजिट किया जा सकता है। कि विक्टिम की पहचान उजागर की जाए। अगर ये भी न बन पड़ रहा तो तस्वीर, थम्बनेल या किसी स्केच द्वारा ऐसे प्रतीकों पर हमला कर सकते है क्या?

दूसरा - विमर्श। जो बात हमने कही वो सच है। चाहे जांच चल रही हो। चाहे कोई और अपराधी पकड़ा गया हो। कुछ भी हो। एक पहचान बना दी गयी। गौरी लंकेश और कठुआ बलात्कार केस एक बड़ा उदाहरण है।

तीसरा - रिपीटेशन। गला काटा झटके से भी जाता है और आहिस्ते से रेता जाता है। बार बार एक बात को दोहराया जाता है। जैसे वह परीक्षा का imp प्रश्न हो।
गौ चोरी के आरोप में किसे मारा गया?
ट्रेन में सीट की लड़ाई में कौन मारा गया?
Jnu से कौन लड़का गायब है?
2002 में कहाँ दंगे हुए थे?
होली के अगले दिन कहाँ लड़ाई हुई?
कहाँ मस्जिद पर हमला हुआ?

ये सभी सवाल आपको मीडिया के जरिये रटाये गए है। बार बार । आपका अपराध बोध बढ़ाने के लिए।

कुछ और सवाल है जिन्हें छुपाया गया। या एक बार पढ़ दिया गया।

पिछले 3 दिन में किसने 600 ईसाई छात्रों को मार दिया।
दिल्ली में जो डॉक्टर रोड रेज में मारा गया क्या नाम था उसका।
कासगंज में किस लड़के को तिरंगा रखने के कारण मार दिया गया।

इनके जवाब आपको दिमाग मे जोर डालकर भी नही मिलेंगे।

आपके अपराध बोध में आप कभी notmyname लेकर खड़े हो जाते हो।
कभी टोपी बुरका पहन कर ।

यह आपकी आत्मा को सन्तुष्टि देता है।

पर जो इन्हें हथियार समझते है। उनके लिए आप हँसी के पात्र हो।

वह आपको उस हद तक ले जाएंगे। जब आप अपना हाथ खुद आगे कर लो।

1 टिप्पणी:

  1. How to Make Money From Soccer
    How to Make Money From Soccer. Soccer Betting Guide. It's a simple concept to understand how you can make money from soccer betting. If you หาเงินออนไลน์ can

    जवाब देंहटाएं