रविवार, 21 अप्रैल 2019

मदकूद्वीप के झूठ


मदकूद्वीप भाटापारा के पास शिवनाथ नदी पर बना द्वीप है। यह द्वीप 74 एकड़ में फैला है जिसमे से 6 एकड़ हरिहर क्षेत्र ट्रस्ट की भूमि है वही अन्य वन विभाग राज्य सरकार की। इस द्वीप के बारे में कई भ्रम है।

भ्रम 1- मदकूद्वीप एक ईसाई बहुल क्षेत्र है।
सच- मदकूद्वीप जिस मदकू गाँव में है वहाँ कोई ईसाई नही। मदकू पँचायत के आश्रित ग्राम दारुन कम्पा में सिर्फ एक परिवार के 4 लोग ईसाई हैं। नजदीकी ईसाई बहुल गाँव बैतालपुर है जो 8 किमी दूर है।

भ्रम- मदकूद्वीप ईसाई तीर्थ है।
सच- मदकूद्वीप के बारे में मान्यता है कि यहाँ पूर्वकाल में मांडूक्य ऋषि का आश्रम था। माण्डूक्यउपनिषद की रचना यहीं हुई है। गौरतलब है कि सत्यमेव जयते जो भारत के गणतंत्र का ध्येय वाक्य है वह इसी उपनिषद से लिया गया है।

भ्रम - 100 सालों से मसीही मेले का आयोजन किया जा रहा है।
सच- मसीही मेला सन 2002 को रौशनी में आया जब तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने इसका आयोजन कराया। उससे पूर्व के आयोजनों का कोई ब्यौरा नहीं है।
     मसीही मेले के आयोजन में पूरे जंगल मे छोटे पेड़ो को तहस नहस कर उस पर टेंट लगाया जाता है।बाद में भूसा फैला आग लगा दिया जाता है।  आज उस पूरे क्षेत्र में जितने भी पेड़ हैं, वह 18 साल से अधिक पुराने ही हैं। और हर वर्ष जलाए जाने के निशान देखे जा सकते हैं।

भ्रम- मसीही मेला धार्मिक आयोजन है।
सच- फरवरी माह में कोई ईसाई त्यौहार नहीं पड़ता। और मदकूद्वीप किसी ईसाई धर्मशास्त्र या इतिहास का हिस्सा नहीं है। यह मेला मिशनरियों की साजिश है वनभूमि पर कब्जा करने की।

भ्रम- मसीही मेला परम्परा है।
सच- मसीही मेले के दौरान 100 से ऊपर अस्थायी टॉयलेट बनाये जाते हैं जिसका अपशिष्ट सीधे नदी में जाता है। इस दौरान प्लास्टिक का भरपूर इस्तेमाल होता है। एवं रोज अनुमानतः 200 किलो माँस के अपशिष्ट भी नदी में बहाए जाते हैं।

भ्रम- यह एक आध्यात्मिक शिविर है।
सच- यह एक पूर्णतः पिकनिक है। जिसे धर्म का चोला पहना दिया जाता है। शराब के बोतल, कंडोम , डिस्पोजल और अन्य वस्तु जंगल मे देखे जा सकते हैं।

(जैसा स्थानीय लोगो ने बताया)

गुरुवार, 28 मार्च 2019

हिंदी देवनागरी में लिखना क्यों जरूरी है।

दिखावा बहुत गलत चीज है । यह फॉग मशीन के धुँए जैसा है।

पर जैसे धुँआ आग का लक्षण है। वैसे ही हर चीज का लक्षण है। और हर चीज का एक लक्षित।

लक्षण और लक्षित के बीच भाव होना चाहिये। अहंकार हो जाएगा है दिखावा है।

हमारे छत्तीसगढ़ में किसी से अभिवादन पश्चात सब्जी पूछने का प्रचलन है। यह आत्मीयता को दर्शाता एक अभिन्न लक्षण है।

आपको किसी के घर की सब्जी क्यों जाननी है ? क्यों इत्ता दिखावा कर रहे?

ऐसे सवाल भाव मे बेमानी है।

किसी भाषा मे बात करना उस भाषा के प्रति प्रेम है। आप जानते कई भाषा है। अपने इस भाषा को चुना।

किसी लिपि को चुनना उसका प्रेम है।

किसी icecream को पसंद करना प्रेम है।

सम्भव है कि आपको icecream खाने का मन हो पर आप रबड़ी से काम चला लिया हो।

सम्भव है कि आप देवनागरी लिखना चाहते है। पर फोन फोंट सपोर्ट न करता हो। तब आपने रोमन लिखा।

पर आपने रोमन लिख दिया और अब अहम में हो कि भई मैं ऐसी लिखता हूँ। तो यह एक जड़ता है।

क्योंकि भाव तो आपका देवनागरी से है।

अगर आपका भाव भी रोमन से है। तो यह आपका विशुध्द प्रेम है। वहां आप सही हो।

पर आपका भाव रोमन से है इसलिये आप देवनागरी के प्रति द्वेष रखें। किसी के प्रेम सम्मान को दिखावा कहें।

यह कुकृत्य है।

एक आम राय यह है कि हिंदी देवनागरी में सहज है। शायद इसीलिये टाइपिंग कष्टकर होते हुए भी सारे मुद्रित प्रकाशित दस्तावेज देवनागरी में हुए।

रोमन में हिंदी लिखने वालों को यह समझना चाहिये कि आप ऐसा कर किसी की मानसिक पीड़ा बढ़ा रहे।

यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला बिल्कुल भी नही है। क्योंकि लिखना व्यक्ति स्व के लिए नही करता।

खासतौर पर सोशल मीडिया में वह पूरे समाज के लिए लिख रहा।

इस कष्ट से मुक्ति पाये। सार्वजनिक मंच पर हिंदी हेतु देवनागरी का प्रयोग करें।

बुधवार, 27 मार्च 2019

आपके पास क्या बहाना है वोट न करने का।

कैसा लगेगा आपको की कल आपके घर के बाहर पर्चा चिपका दिया जाये कि अपनी बेटी बहन और पत्नी को यही छोड़ हमेशा के लिए इस शहर से चले जाओ।
  उन्हें ले जाने की कोशिश की तो मारे जाओगे।

आप किसी तरह अपने शहर से भाग जाते हो। मालूम चले कि आप ही नही कई परिवार इस जुल्म के शिकार हुए। जिनमें से कई रास्ते मे बलात्कार और हिंसा का शिकार हुए।

  सरकार आँख बंद कर लेती है। आपकी बरसो की कमाई सम्पत्ति पर आपके पड़ोसी, बचपन के दोस्त कब्जा कर लेते है।

   आप सोचते है दुनिया बड़ी है। कोई तो मानेगा। बरसो तक वो लोग जो पंछी आसमान और पतंग पर कविता लिखते है। वो आपके दर्द में शामिल नही होते है।

   प्रख्यात रिपोर्टर / पत्रकार उस घटना को यह कहकर टाल देते है कि आप ने बहूत सम्पत्ति जमा कर ली थी।

बड़े बडें मंचो से आपको सुरक्षित वापस बसाने के बजाय आपको  भूल जाने को कहा जाता है।

   शरणार्थी/हिंसाग्रसित तबको की जब चिंता जाहिर होती है| वहाँ कोई आपका नाम ले दे तो उसे साम्प्रदायिक करार देकर हाल से फेक दिया जाता है।

  पूरे 28साल बाद आपको यह सुविधा मिलती है की वो भारत मे कही से भी अपना वोट अपने मूल जगह के लोकसभा सीट हेतु दे सके।

अब बताइये आप क्यों वोट नही करने वाले?
 

मंगलवार, 26 मार्च 2019

वक्त है राहुल गाँधी को सीरियस लेने का -2

https://bayaanvir.blogspot.com/2019/03/1.html?m=1
से आगे

राहुल गाँधी शब्द इस्तेमाल करते है प्रति परिवार।

कानूनी तौर पर परिवार को परिभाषित करने की बड़ी आवश्यकता है। पंचायती अधिनियमों से लेकर श्रम कानूनों तक परिवार की अलग अलग परिभाषा है।

मोटा मोटा ( जो सबमें कॉमन है) वह कुछ इस तरह है।

एक छत के नीचे रहने वाला  एक चूल्हे में रोटी बाटने वाले एक परिवार।

एक व्यक्ति की दो शादी दो बीवी और उनके बच्चे दो परिवार गिने जा सकते है। भले रहना खाना एक साथ हो।

एक कृषक भले ही घर अलग , चूल्हे अलग और खेत की ऋण पुस्तिका का बंटन न हो । तो एक परिवार।

चर्च में हुई हर शादी परिवार का सृजन ( making of family) मानी जाती है। अतः एक छत एक चूल्हे में रहने वाले 2 जोड़े दो परिवार गिने जाते है।

राहुल गाँधी को सीरियस लेने की जरूरत इसीलिये है कि अगर यह योजना लागू होगी तो हितग्राहियों का बड़ा झमेला है।

नाम जोड़ने और काटने में क्या घपलेबाजी होगी यह कहना नामुमकिन है।

वक्त है राहुल गाँधी को सीरियस लेने का -1

सन 2011 से लगातार मैं राजनीति का दर्शक रहा हूँ। राहुल गाँधी का कद कांग्रेस के बाहर मूंगफली जितना ही है।
  राहुल गाँधी की एकमात्र राष्ट्रीय उपयोगिता सोशल मीडिया और इंटरनेट के विभिन्न माध्यमों को हास्य का कच्चा माल उपलब्ध कराने की रही है।
  पर अपने न्यूनतम आय की जो स्किम वो ले कर आयें है। यह एक सनसनी है। गम्भीर बात है। सम्भवतः पिछले 15 साल के राजनीतिक और आर्थिक उठापटक में सबसे गम्भीर।
पर हम जो राहुल गाँधी पर हसने के आदि हो चुके है। यह बात नही समझ रहे।

कारणों पर चर्चा करते है।

सरकार जब भी श्रम कानून में मुआवजे बोनस या किसी भी तरह की राशि की बात करती है। तो वह दिन के हिसाब से गिनती है। कि प्रति दिन इतने रुपये।
  राहुल गाँधी महीने में बता रहे ।
वे 12 हजार के न्यूनतम आय प्रति परिवार की बात कर रहे। जिसमें 6 हजार की अधिकतम मदद की बात कर रहे।
इसके माने ये है कि अगर कोई(परिवार) 6 या कम कमाये तो 6 हजार । अधिक कमाये तो सिर्फ उतना जिससे परिवार की कमाई 12 हजार हो जाये।
  चूंकि यह मासिक है अतः इसका प्रभाव नौकरीशुदा लोवर मिडिल क्लास लेंगे। इससे होना यह है कि उनके मालिक  6 हजार की राशि ही तय कर देंगे।
   अगर यह राशि हर साल न बढ़े तो अर्थव्यवस्था में भयंकर स्थिरता आएगी। क्योंकि एक बड़े समुदाय की आय स्थिर हो जाएगी।
  अगर यह राशि बढ़ जाये कि चलो अब अधिकतम मदद 6500 और गारंटी 12500 तब मालिको की चांदी हो जाएगी। मार्किट में पैसा बढ़ जाएगा। पर वेतन के खर्च स्थिर। इससे शहरी/ नगरी अमीरी गरीबी का अनुपात अप्रत्याशित रूप से बढ़ जाएगा।
चलिए दोनो तरफ बढ़ा दिया कि 13000 को गारन्टी और अधिकतम मदद 6500 । तब स्थिति और खराब इससे कार्य शैली सबकी सरकारी हो जाएगी।
  कम आय वर्ग की पहुँच वाले सभी सर्विस सेक्टर की हालत खराब हो जाएगी।
   जिनमे पहली चपेट स्कूलों को लगेगी। महंगे स्कूल ही ठीक रहा जाएंगे। बाकी सब सरकारी समकक्ष।

शनिवार, 23 मार्च 2019

आपका अपराधबोध उनका हथियार है

बचपन में मास्टर की छड़ी याद है?

यह जानते हुए की जोर की लगेगी आप हाथ क्यों बढ़ाते थे?

क्योंकि आप न्याय के अधीन थे। आप मानते थे आपकी गलती है।

इस गलती मानने की प्रक्रिया अपराध बोध कहलाती है।

अपराध बोध आपके विचार से जुड़ा है। आपकी पहचान से जुड़ा है।

आतंकवादी कौन है और गनमैन कौन है?

इनके बीच मूलभूत अंतर इसी अपराध बोध का है।

आतंकवादी के कृत्य का किसी को अपराध बोध नही होता। वह हमेशा पाक साफ होता है।

9/11 से वह यह कहकर पल्ला झाड़ लेते है कि लादेन अमेरिका का टट्टू था।

26/11 का कसाब भटका हुआ नवजवान था।

संसद के हमले का मास्टरमाइंड अफजल तो इनका गुरु है। रहनुमा है।

बुरहान वानी एक हेडमास्टर का लड़का है।

अहमद अली दार को तो सेना मने पीट पीट कर जेहादी बनाया।

ये अपराध बोध आप मे है। यह एक बहुत निश्चल भावना है। जो आपको मनुष्य बनाये रखे है।
         यह आतंकवादियों के साथियों जो कलम और कैमरे का प्रयोग करते है उनका बड़ा हथियार है।
ये हथियार ये तीन हिस्सों में चलाते है।

पहला - हेडलाइन । हेडलाइन में जिस तबके में अपराधबोध जगाना हो उसे अपराधी से जुड़ा  दिखाना।
अमूमन देख लीजिये की अपराधी उच्च जाति सवर्ण हिन्दू है क्या? क्या किसी तरह उसे मोदी या भाजपा से जुड़ा बता सकते है। अगर नही तो क्या इसके अपोजिट किया जा सकता है। कि विक्टिम की पहचान उजागर की जाए। अगर ये भी न बन पड़ रहा तो तस्वीर, थम्बनेल या किसी स्केच द्वारा ऐसे प्रतीकों पर हमला कर सकते है क्या?

दूसरा - विमर्श। जो बात हमने कही वो सच है। चाहे जांच चल रही हो। चाहे कोई और अपराधी पकड़ा गया हो। कुछ भी हो। एक पहचान बना दी गयी। गौरी लंकेश और कठुआ बलात्कार केस एक बड़ा उदाहरण है।

तीसरा - रिपीटेशन। गला काटा झटके से भी जाता है और आहिस्ते से रेता जाता है। बार बार एक बात को दोहराया जाता है। जैसे वह परीक्षा का imp प्रश्न हो।
गौ चोरी के आरोप में किसे मारा गया?
ट्रेन में सीट की लड़ाई में कौन मारा गया?
Jnu से कौन लड़का गायब है?
2002 में कहाँ दंगे हुए थे?
होली के अगले दिन कहाँ लड़ाई हुई?
कहाँ मस्जिद पर हमला हुआ?

ये सभी सवाल आपको मीडिया के जरिये रटाये गए है। बार बार । आपका अपराध बोध बढ़ाने के लिए।

कुछ और सवाल है जिन्हें छुपाया गया। या एक बार पढ़ दिया गया।

पिछले 3 दिन में किसने 600 ईसाई छात्रों को मार दिया।
दिल्ली में जो डॉक्टर रोड रेज में मारा गया क्या नाम था उसका।
कासगंज में किस लड़के को तिरंगा रखने के कारण मार दिया गया।

इनके जवाब आपको दिमाग मे जोर डालकर भी नही मिलेंगे।

आपके अपराध बोध में आप कभी notmyname लेकर खड़े हो जाते हो।
कभी टोपी बुरका पहन कर ।

यह आपकी आत्मा को सन्तुष्टि देता है।

पर जो इन्हें हथियार समझते है। उनके लिए आप हँसी के पात्र हो।

वह आपको उस हद तक ले जाएंगे। जब आप अपना हाथ खुद आगे कर लो।

शनिवार, 23 फ़रवरी 2019

न भूलेंगे न क्षमा करेंगे 3

10 दिन में 10 झूठ और 10 सच।

देश किससे लड़े।पाकिस्तान और खिलाफत के हुक्मरानों से, तथाकथित भटके जवानों से या झूठे मक्कारों से जो देश को गुमराह कर रहे।

एक तस्वीर 2017 से है जिसे वामपंथी कविता कृष्णमूर्ति हुतात्माओं की अंतिम विदाई की बता छाप देती है। जब तक सच आता झूठ आगे निकल गया।

दूसरा crpf जवानों को गुलेल पकड़ाने वाले पूछ रहे कि कार कैसे आयी। रोड क्लेरेंस पार्टी को रोड ब्लॉक करने की इजाजत किसने हटवाई थी।

तीसरा bsf का एक लेटर दिखा कहा जा रहा कि भई एयर पिक क्यों नही किया।

चौथा मंत्री अल्फांसो की तस्वीर क्रॉप कर दी सिर्फ ये जताने की मंत्री ने सेल्फी ली थी।

पांचवा अफजल गुरु की बरसी मनाने वाले कह रहे चुनावी हल्ला है। बीजेपी ने कराया है हमला।

छठा शूटिंग प्रधानमंत्री वाले पूछ लें कि कितने बजे क्या हुआ।

सातवाँ सर्जिकल स्ट्राइक को झुठलाने वाले लोग एक सलाहकार समिति में रिसोर्स पर्सन के रूप में जनरल हुड्डा से बात करते है फिर खबर फैलाते है कि भाई ये हमारी पार्टी में आ गए है।

आठवाँ जब लगता है कि जनता और सरकार हमारे प्यारे पाकिस्तान के प्रति आक्रोश में है , तो यह जाति भेद का विष लाते है कि भई कम जात वाले मारे गये।

नवाँ मिस जनु शेहला रसीद यह अफवाह फैलाने मेलग जाती है कि कश्मीरी लड़कियों को तंग किया जा रहा।

दसवाँ सबका कसूर है मेरा प्यारा पाकिस्तान बेकसूर है। उन्हें बस इधर गलतियों का अंबार दिख रहा। इस बहाने वह आतंकवाद के हर कृत्य को सही ठहरा रहे।

ऐसे झूठ रोज आएंगे। युद्ध हम चाहते है। पाकिस्तान का विनाश चाहते है । पर ये छद्म लोग कुछ नही चाहते , ये आतंकियों का सेफ्टी वॉल्व है।

ये चाहते है आपका गुस्सा उन पर न निकले। उन पर शिकंजा कस रहे सरकार पर निकले।

ताकि जनसमर्थन का अभाव हो आपकी लौ कम हो। और हर हमले की तरह हम ये भी भूल जाये।

देश क्रान्तिकारिक कदमों की ओर बढ़ रहा।

जल सन्धि और व्यापार खत्म किये जा चुके है।

अंतराष्ट्रीय समर्थन आ चुका है।

युद्ध तब ही होगा जब सरकार पर यह दबाव रहेगा।

नही तो फिर बच जाएगा पाकिस्तान।

और जब तक पाकिस्तान रहेगा , किसी समस्या कोई हल सम्भव नही।